स्वतंत्रता दिवस पर
माथे पे रोली का तिलक किया और रण में लड़ने भेज दिया, अपनी आंख के नूर को जिसने देश पे मरने भेज दिया। मां की इस कुर्बानी का फिर कोई तौल नहीं होता, भावनाओं के रिश्ते हैं यह इनका मोल नहीं होता। मां के मन की पीड़ा से फिर धरती भी फट जाती है, चंदन करके जिस को भेजा जब उसकी अर्थी आती है। फिर सपनों में आकर के वो दस्तक सी दे जाता है, और आंखों के भीतर बस कर नींदे भी ले जाता है। आहट सी कोई होती है तो लगता है। वो ही आया है, आंख खुली तो देखा यह तो मात्र भ्रम। की छाया है। तब उस मां का बलिदान भी शहीदों ...